मंगलवार, 1 जनवरी 2019

साल 2019 को सफल बनाने हेतु 5 मुलभुत आदते

क्या नये साल में नयी उचाईंयां छूना चाहते है?

क्या आप नयी सफलता हेतु नयी योजना बना रहे है?


अगर हाँ ! तो इस साल 2019 में कुछ विशेष आदते शामिल करे, जो आपको नयी उचाईयों पर ले जाये. क्योंकि अक्सर लोग हर साल नये साल के लिये कुछ आदते अपनाने हेतु संकल्प लेते है लेकिन अफ़सोस फरवरी आते-आते सब ख़त्म हो जाता है.

हम वो हैं, जो हमें हमारी सोच ने बनाया है

आपको अपने लक्ष्य पर अपना ध्यान बनाये रखना होगा और पिछले साल की गलतियों के बारीकियो से तुलना करते हुए इस वर्ष पिछले गलतियों को को दुहराना नहीं होगा. सफलता तभी मिलती है जब आप अपने हर एक कार्य के लिए अच्छा योजना बनाये और बीती गलतियों को सकरात्मक तरीके से याद करते हुए, उन्हें बिना दोहराये अपने कार्य को पूरा करे.
हलाकि हम बात करने जा रहे मुलभुत 5 आदतों को जो आप इस साल जरुर अपनाये. आप संकल्प ले कि इस साल किसी भी परिस्थिति में इन आदतों को छोड़ने का गलती न करेंगे. ये ही वो आदते है, जो आपके लक्ष्य तक पहुचाने में सार्थक साबित होंगे.

साल 2019 को सफल बनाने हेतु निम्न 5 मुलभुत आदते

सुबह जल्दी उठे :- “Early to bed, early to rise. Make a man healthy, wealthy and wise.”  ये लाइने तो याद होगा, लेकिन आप इसे आदत में शामिल नहीं कर पाते है. जब आप देर से जगते है तो इसका मतलब आपका उस दिन का उतना घंटा समय बर्बाद कर देते है. अक्सर कहा जाता है कि जिनको सूर्य उठाते है उन्हें सफलता के लिए लम्बा प्रयास करना पड़ता है और जो सूर्य को उठाते है उनकी सफलता खुद कदम चूमती है. दोस्तों, यदि सुबह जल्दी उठते है तो पुरे दिन का बेहतर योजना बनाने का हमारे पास पर्याप्त समय होता है और एक सकरात्मक ऊर्जा के साथ काम पर निकलते है.
व्ययाम करे तथा सुबह टहले: कहा जाता है कि “Health is Wealth”. दोस्तों यदि आप सफल होना चाहते है और बिना किसी शारीरिक समस्या के आगे बढ़ते रहना चाहते है तो सुबह कम से कम 30 मिनट तो को खुद के शरीर के लिए देना ही होगा. क्योकि स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिक का वास होता है. और एक स्वस्थ्य मस्तिक ही एक बेहतर योजना बना सकता है.

अच्छी किताबे पढ़े: अच्छी किताबे ही हमारी अच्छे मित्र होते है. यदि आप उन लोगो में शामिल होना चाहते है जो अपनी सफलता को उचाईयों तक ले गये तथा आज उन्हें दुनिया जानती है, तो आपको भी उन किताबों को पढना होगा जिसमे अपने सफलता के अनुभवों को लिखा है. व्यक्तिगत विकास हेतु क्या जरुरी है क्या नहीं ? उन किताबों में ही मिल सकता है. फिर संकल्प ले इस पुरे साल प्रतिदिन कुछ अच्छी किताब पढ़ने तथा उसे जीवन में शामिल करने की.


सफल व सकरात्मक व्यक्तियों के बीच रहे: कहा जाता है कि हमारी आय व आदते हमारे साथ रह रहे लोगो का औसत होता है. यानि हम नाकारात्मक व असफल लोगो के बीच रहेंगे तो हमारी सोच नाकारात्मक व असफल होगी ही. इस साल संकल्प ले कि किन्ही 5 सफल व सकरात्मक लोगो के बीच रहने का प्रयास करेंगे.

अपनी आय का कम-से-कम 10% बचत करे: “ पैसा भगवान नहीं है तो भगवान से कम भी नहीं” ये लाइन तो सुना ही होगा . यदि आप जीवन में कुछ भी कर रहे हो जिससे आपकी जो आय होती हो उसमे से कम से कम 10% बचत करने की आदत जरुर डाले. ये बचत की आदत भी आपकी में बेहत सार्थक योगदान देता है.

तन्हा बैठकर न देख हाथो की लकीर अपनी,

उठ बांध कमर और लिख दे खुद तक़दीर अपनी.

उपरोक्त 5 आदतों को अपनाने हेतु आज की संकल्प ले कि किसी भी परिस्थिति में इसे करना है. अभी तक आप जो करते आये है उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. बस फर्क पड़ता है आगे क्या करने जा रहे है. तो निकालिये कापी और कलम और लिख डालिये इन आदतों को अपनी भाषा में, और शुरू करिए आज और अभी से.

रविवार, 30 दिसंबर 2018

आसमान की सैर - Reach to highest potential

एक समय की बात है एक राजा अपने राज्य के मेले में घूमने गया। मेला बहुत बड़ा था। मेले में खिलौने, मिठाइयां, कपड़े, फर्नीचर इत्यादि के साथ जानवरों व पंक्षियों की भी बिक्री हो रही थी। मेले में घूमने के दौरान राजा की नजर दो बाज की बच्चों पर पड़ी। वे दोनों एक ही पिंजड़े में थे और दोनों आपस मे खेल-कूद रहे थे। राजा को बेहद पसंद आया । राजा ने मंत्री को आदेश दिए कि दोनों बाजो को खरीद लिया जाए।

अगर आप भी कुछ बड़ा करना चाहते हैं तो आपको भी जोखिम लेना पड़ेगा, तभी आपके सपने पूरे हो सकते हैं। इस बात का इंतजार नहीं करना चाहिए कि कोई हमारी शाखा काटेगा, तब हम उड़ेंगे। क्योंकि हम मनुष्य है और हमारी क्षमता असीमित है।

राजा उन दोनों बाजो को लेकर अपने महल में आ गया। वहां एक सेवक को बाजो की देखभाल में नियुक्त कर दिया। सेवक सुबह-शाम बाजो के लिए दाना-पानी का इंतजाम कर देता। दोनो धीरे-धीरे बड़े होने लगे और उड़ाने भरने लगे। कुछ दिन बाद राजा उन बाजो का हाल जानने पहुंचे।
सेवक ने बताया कि एक बाज तो बहुत ऊंचाई तक उड़ता है, लेकिन दूसरा पेड़ की एक शाखा पर ही बैठा रहता है। ये जानकर राजा को बहुत दुख हुआ कि दूसरा बाज उड़ क्यों नहीं रहा है।


राजा ने तुरंत अपने मंत्रियों को बुलवाया, लेकिन कोई भी ये नहीं समझ पा रहा था कि दूसरे बाज को क्या हुआ है।
राजा ने पूरे राज्य में घोषणा करवाने कि आदेश दिये कि जो भी व्यक्ति इस बाज को उड़ाएगा, उसे इनाम स्वरूप स्वर्ण मुद्राएं दी जाएगी।

पूरे राज्य में ये बात फैल गयी। राज्य के सभी कोने से एक से बढ़कर एक पक्षियों के जानकार आये। सभी ने अपनी-अपनी दिमाग लगाये। लेकिन किसी से भी वो बाज नही उड़ पाया। उसी तरह से एक निश्चित ऊँचाई पर पहुंच कर पेड़ के शाखा पर बैठ जाता। 

तभी एक गरीब किसान ने कहा कि मैं बाज को उड़ा सकता हूँ। किसान को बाज के पास ले जाया गया। किसान पक्षियों का जानकार था, उसने बाज के आसपास का क्षेत्र देखा और जिस पेड़ की शाखा पर वह बैठा रहता था, वह शाखा ही काट दी।
इसके बाद दूसरा बाज भी आसमान में बहुत ऊंचाई तक उड़ने लगा। किसान ने राजा को बताया कि ये बाज इस शाखा के मोह में फंसा हुआ था, उड़ने की जोखिम लेने से डरता था, जब ये शाखा ही काट दी गई तो उसके पास उड़ने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था। इस कारण वह अब ऊंचाई तक उड़ने लगा है। ये देखकर राजा प्रसन्न हो गया और उसने किसान को स्वर्ण मुद्राओं से सम्मानित किया।

सीख : इस कहानी का मूल संदेश ये है कि जो लोग जोखिम लेने से डरते हैं, अपने कंफर्ट जोन से बाहर नहीं आना चाहते हैं, वे ऊंचाई तक उड़ नहीं सकते यानी अपने क्षेत्र में शिखर तक पहुंच नहीं पाते हैं। अगर आप भी कुछ बड़ा करना चाहते हैं तो आपको भी जोखिम लेना पड़ेगा, तभी आपके सपने पूरे हो सकते हैं। इस बात का इंतजार नहीं करना चाहिए कि कोई हमारी शाखा काटेगा, तब हम उड़ेंगे। क्योंकि हम मनुष्य है और हमारी क्षमता असीमित है। बस जरूरत है, अपनी क्षमताओं को ऊंचा करने की।

गुरुवार, 13 दिसंबर 2018

Forever Aloe Lips benefits in hindi - फॉरएवर एलो लिप्स

आज हम बात करने जा रहे के Forever Living Products की प्राकृतिक उत्पाद Forever Aloe Lips की . इसके प्राकृतिक गुण हमारे होठो को बेहद मुलायम तथा प्राकृतिक रंग प्रदान करने में मदद करता है तथा इसे बहुउद्देशीय बनाने में सहायता करता है .
forever-aloe-lips-benefits-in-hindi



हमारे चेहरे की सुन्दरता को बनाये रखने के लिए हमारे होठ की लालिमा खिलखिलाती रहनी चाहिए . आजकल महिलाओं द्वारा अपने होठो की सुन्दरता बनाये रखने के लिए विभिन्न Colour तथा Falavour में लिपस्टिक उपलब्ध है. पुरुषो के लिए विभिन्न Colour तथा falavour में Lip Balm उपलब्ध है. हालांकि Lip Balm का उपयोग महिलाओं द्वारा भी किया जाता है , जो अपने होठो को मुलायम रखने के लिए करती है .

Lip Balm का प्राथमिक उद्देश्य होठ के नमी को बचाये तथा बाहरी एस्पोजर से बचाने के लिए होठ के सतह पर एक अवरोध परत प्रदान करने के लिए होता है . होठ की त्वचा पतली होने के कारण ये बेहद कमजोर होते है.  सुखे और फटे होठ को मुलायम बनाये रखने के लिए हमलोग बाजार से जो Lip Balm का प्रयोग करते है, उसमे Petrolium Jelly मुलभुत Component के रूप में होता है जो हमारे होठो के छिद्र को भर देता है . इसके अलावे उसमे विभिन्न प्रकार के कृत्रिम Colour तथा Falavour मिलाया गया रहता है. जिसके कुप्रभाव से विभिन्न तरह की समस्याओं को उत्पन्न होने की आशंका रहती है .

Forever Aloe Lips में मुख्यतः निम्नलिखित तीन Components होते है.


  1. Aloe Vera
  2. Jojoba Oil
  3. Bees Wax

1. Aloe Vera


एलोवेरा एक ऐसा पौधा , जिसमे औषधीय , पोषकीय तथा सुन्दरता को बरकरार रखने के लिए प्राकृतिक गुण मौजूद है। Forever Living Products अपने बाकी उत्पाद के जैसा एलो लिप्स में भी दुनिया की सबसे बेहतर प्रजाति एलो बरबाड़ेंसिस  मिलर का Stabilized Aloevera Gel का ही प्रयोग करता है। यह हमारे त्वचा के निचले स्तर से सफाई, मरमम्त तथा पोषण देने का काम करता है। एलोवेरा में 12 विटामिन , 18 अमीनो एसिड , 20 मिनिरल्स , 75 पोषक तत्व तथा 200 यौगिक मौजूद होते है। 

2. Jojoba Oil


फूलों के रेगिस्तान झुंड जोब्बा, या सिममंडसिया चिनेंसिस, एक मोम पैदा करता है जो कमरे के तापमान पर तरल हो जाता है। यह पदार्थ जिसे जॉब्बा तेल कहा जाता है, विटामिन ई और बी कॉम्प्लेक्स के साथ-साथ कई खनिजों में समृद्ध है। चूंकि यह रासायनिक रूप से त्वचा के प्राकृतिक तेल के समान है, इसलिए जॉबोजा तेल त्वचा देखभाल के लिए आदर्श है। सूर्य, ठंडे तापमान, हवा और शुष्क इनडोर गर्मी का एक्सपोजर आपके होंठ की नाजुक त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। शुद्ध जॉब्बा तेल एक सरल, प्राकृतिक तरीका प्रदान करता है जो आपके होंठों को नमी बहाल करता है ताकि वे चिकनी और नरम हो जाएं।

3. Bees Wax


Bees Wax एक प्राकृतिक यौगिक है जो मादा मधुमक्खियों द्वारा उतसर्जित  होता है जिसे अक्सर सौंदर्य प्रसाधनों में प्रयोग किया जाता है, विशेष रूप से होंठ बाम। यह पदार्थ बहुत मॉइस्चराइजिंग है, जो होंठों को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद कर सकता है, और एक सुखद गंध देता है। यह संक्रमण और ठंड घावों को रोकने में भी मदद कर सकता है। Bees Wax में प्राकृतिक emulsifiers शामिल हैं, जो त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करते हैं। यह सूखे होंठ और चाप वाले होंठ के लिए विशेष रूप से सहायक होता है।

सूर्य द्वारा छोड़ा गया अल्ट्रावाइलेट (UV) किरणें त्वचा के लिए बहुत हानिकारक हो सकती हैं। यद्यपि कई लोग अपने अधिकांश शरीर को इन किरणों से बचाने के लिए उपाय करते हैं, लेकिन होंठ अक्सर भूल जाते हैं। Bees Wax वाले Aloe Lips का उपयोग करना होंठ की रक्षा में भी मदद कर सकता है।
शोध में यह भी पता चला है कि Bees Wax में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल एजेंटों की थोड़ी मात्रा होती है। यह उन लोगों के लिए विशेष रूप से सहायक होता है जिनके पास अत्यधिक शुष्क और क्रैक किए गए होंठ होते हैं। ये जीवाणुरोधी एजेंट संक्रमण के साथ आने वाली दर्दनाक सूजन को रोकने में मदद कर सकते हैं।

यद्यपि Aloe Lips होंठ के लिए विपणन किया जाता है, लेकिन शरीर के अन्य क्षेत्रों पर भी काम करेंगे जो शुष्क त्वचा से पीड़ित हैं। सूखे हाथ, घुटनों और कोहनी इस प्रकार के Aloe Lips से लाभ उठा सकते हैं। Aloe Lips में एलो वेरा , जोजोबा आयल तथा मधुमोम के प्राकृतिक गुण समाहित होने के कारण यह शरीर के विभिन्न अंगो में विभिन्न तरह से लाभ पहुँचता है . 





शुक्रवार, 30 नवंबर 2018

Benefits of Forever C Plus in Hindi - फॉरएवर सी प्लस

अपने शरीर को बूस्ट करने तथा दमकती चमड़ी के लिए बेहतर उत्पाद  है  फॉरएवर सी प्लस. यह विशेष रूप से आंवला फल का सत तथा हेस्परिडिन का प्राकृतिक स्रोत है, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स को बेअसर करने में मदद करने का एक शानदार तरीका है.
benefits of forever c plus in hindi



आँवला फल या इंडियन गुजबेरी विटामिन 'सी' का सर्वोत्तम और प्राकृतिक स्रोतों में से एक है। यह हमारे शरीर द्वारा आसानी से और तेजी से अवशोषित हो जाता है. इसमें विद्यमान विटामिन 'सी' नष्ट नहीं होता। यह 'विटामिन सी' का सर्वोत्तम भण्डार है। विटामिन सी ऐसा नाजुक तत्व होता है जो गर्मी के प्रभाव से नष्ट हो जाता है, लेकिन आँवले में विद्यमान विटामिन सी कभी नष्ट नहीं होता। हिन्दू मान्यता में आँवले के फल के साथ आँवले का पेड़ भी पूजनीय है| माना जाता है कि आँवले का फल भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है इसीलिए अगर आँवले के पेड़ के नीचे भोजन पका कर खाया जाये तो सारे रोग दूर हो जाते हैं|
आँवला दाह, खाँसी, श्वास रोग, कब्ज, पाण्डु, रक्तपित्त, अरुचि, त्रिदोष, दमा, क्षय, छाती के रोग, हृदय रोग, मूत्र विकार आदि अनेक रोगों को नष्ट करने की शक्ति रखता है। वीर्य को पुष्ट करके पौरुष बढ़ाता है, चर्बी घटाकर मोटापा दूर करता है। सिर के केशों को काले, लम्बे व घने रखता है। दाँत-मसूड़ों की खराबी दूर होना, कब्ज, रक्त विकार, चर्म रोग, पाचन शक्ति में खराबी, नेत्र ज्योति बढ़ना, बाल मजबूत होना, सिर दर्द दूर होना, चक्कर, नकसीर, रक्ताल्पता, बल-वीर्य में कमी, बेवक्त बुढ़ापे के लक्षण प्रकट होना, यकृत की कमजोरी व खराबी, स्वप्नदोष, धातु विकार, हृदय विकार, फेफड़ों की खराबी, श्वास रोग, क्षय, दौर्बल्य, पेट कृमि, उदर विकार, मूत्र विकार आदि अनेक व्याधियों के घटाटोप को दूर करने के लिए आँवला बहुत उपयोगी है। श्रोत - आवला (विकिपीडिया) 
हेस्परिडिन एक बायोफ्लावोनॉयड है जो मुख्य रूप से अनपके साइट्रस फल जैसे संतरे, अंगूर, नींबू, और टेंगेरिन में पाया जाता है।
हेस्परिडिन रक्त वाहिकाओं पर लाभकारी प्रभाव माना जाता है। एलर्जी, बवासीर, उच्च रक्तचाप, गर्म चमक, घास बुखार, साइनसिसिटिस, रजोनिवृत्ति परिवर्तन, प्रीमेनस्ट्रल सिंड्रोम, और वैरिकाज़ नसों से जुड़े लक्षणों सहित कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए यह एक प्राकृतिक उपचार के रूप में बताया गया है।

हेस्परिडिन प्रतिक्रियाशील ऑक्सीजन प्रजातियों को निष्क्रिय करता है। यह विकिरण, सूजन, और विषाक्त पदार्थों से डीएनए, प्रोटीन, और ऊतकों की रक्षा करता है। यह कोशिकाओं को कैंसर बनने से होने से ऑन्कोोजेन को भी रोकता है। ऑनकोजेन जीन होते हैं जो कोशिकाओं को ट्यूमर कोशिकाओं (आर) में परिवर्तित कर सकते हैं।
कई कारक दिल के स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। ऑक्सीडेटिव तनाव, उच्च वसा, उच्च रक्तचाप, और उच्च कोलेस्ट्रॉल सभी एक अस्वास्थ्यकर दिल में योगदान करते हैं। हेस्परिडिन प्रशासन इन सभी लक्षणों में मदद करता है और दिल की रक्षा करता है। 
हेस्परिडिन और पी-सिंफेरिन (कड़वा नारंगी निकालने का हिस्सा) चयापचय दर में भी वृद्धि करता है। चयापचय दर वह दर है जिस पर शरीर कैलोरी जलता है। ग्लूकोसाइल hesperidin (जी-hesperidin) hesperidin का एक पानी में घुलनशील रूप है। जी-hesperidin और कैफीन का एक संयोजन मनुष्यों में शरीर वसा कम करता है। यह मामूली उच्च बीएमआई वाले लोगों में पेट वसा, शरीर के वजन और बीएमआई को काफी कम करता है। यह संयोजन मोटापे के इलाज या रोकथाम में मदद कर सकता है. हेस्परिडिन प्रतिक्रियाशील ऑक्सीजन प्रजातियों को निष्क्रिय करता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण मस्तिष्क को ऑक्सीडेटिव क्षति से बचाते हैं। जिससे यह अल्जाइमर रोग में भी बहुत लाभकारी है.
buy forever c plus



स्रोत


नोट: यहाँ दिए गए कथनों का एफ डी ए द्वारा मुल्यांकन नहीं किया गया है. यहाँ दिए गए उत्पादन किसी भी विशिष्ट बिमारी के निदान, उपचार, रोकथाम या ईलाज के लिए नहीं है बल्कि ये सम्पूर्ण शरीर को स्वस्थ्य बनाने व रखने में सहयोग करता है.


ये भी पढ़े

सोमवार, 12 नवंबर 2018

फॉरएवर ब्राइट टूथजेल - Forever Living Bright Toothgel

फॉरएवर ब्राइट टूथजेल यानि दुनिया का सबसे बेहतरीन टूथजेल जो पुरे परिवार के लिए उपयुक्त उत्पाद है. एक अदुतीय उत्पाद जो 100% शुद्ध शाकाहारी, फ्लोराइड फ्री तथा अपघर्षित रहित होने के कारण हमारे दांत  और स्वास्थ्य के लिए उपयुक्त है. इसके मुलभुत सामग्री एलो बारबेन्दिस मिलर एलो वेरा जेल, बी प्रोपोलिस तथा मिन्ट फ्लेवर है. इसे 1999 में Reader's Digest के द्वारा Outstanding Brand Performance के खिताब से नवाजा जा चूका है.
Forever Bright Toothgel




फॉरएवर ब्राइट टूथजेल उपयोग करने निम्न 5 कारण हो सकते है:-

1. फ्लोराइड मुक्त टूथजेल

लगभग सभी वाणिज्यिक टूथपेस्ट ब्रांडों में फ्लोराइड होता है, लेकिन क्या आप जानते है कि फ्लोराइड एक जहर है, जो कि कीटनाशकों, चूहे के जहर और सामूहिक विनाश के हथियारों में उपयोग किया जाता है? हलाकि इसका एक निम्न मात्रा दांत क्षय को रोकने के लिए अनिवार्य है, जिसे आसानी से फ्लोराइड अवयवों के बिना उचित मौखिक स्वच्छता से बचा जा सकता है। फ्लोराइड विशेष रूप से छोटे बच्चो के लिए बेहद हानिकारक होता है. लगभग सभी टूथपेस्ट ब्रांडो पर Use Direction में स्पष्ट रूप से लिखा रहता है कि इसे 6 साल से कम  उम्र के बच्चो को न दे अथवा दे तो मटर के दाने के बराबर तथा व्यस्क के देखरेख में दे.
फॉरएवर ब्राइट टूथजेल एक फ्लोराइड फ्री टूथजेल है यानि इसमें फ्लोराइड है ही नहीं. इसके पैकेट पर बड़े अक्षर में No Fluoride लिखा हुआ है. इसे हम छोटे बच्चो को भी बिना किसी नुकसान के उपयोग करा सकते है. 
पढ़े - फॉरएवर एम्मुब्लेंड बेनिफिट्स  

2. घर्षण रहित टूथजेल


क्या आप जानते है कि अधिकांश टूथपेस्ट में घर्षण होते हैं, इसलिए जब वे आपके दांतों से plaque को साफ़ करते हैं तो वे आपके दांतों पर सुरक्षात्मक enamel को भी साफ कर देता हैं?
नियमित टूथपेस्ट में घर्षण दांतों से प्लेक (दाँत खाने वाले बैक्टीरिया) को हटाने में मदद करता है - लेकिन वास्तव में आपके दांतों को सुरक्षात्मक plaque को भी साफ़ कर सकता है, जिससे आपके दांत कमजोर और संवेदनशील हो जाते हैं!
फॉरएवर ब्राइट टूथजेल आपके दातों पर बिना घर्षण किये plaque को साफ करता है जिससे आपके दांतों पर सुरक्षात्मक enamel सुरक्षित रहते है तथा दांत मजबूत रहते है और यह दांतों को संवेदनशील होने से भी बचाता है. यह दांतों को बिना ब्लीचिंग के सफ़ेद बनाये रखने में सहायक होता है.

 

3. एलोवेरा तथा बी प्रोपोलिस मुख्य घटक


एलोवेरा और बी प्रोपोलिस प्राकृतिक, रासायनिक मुक्त, एंटी-बायोटीक और एंटी-बैक्टीरियल अवयव हैं जो घर्षण की आवश्यकता के बिना आपके दांतों को साफ करते हैं।

विद्वानों और दंत चिकित्सकों के द्वारा वर्षो के अनुसंधान, विकास और सहयोग से प्रभावी सफाई के लिए आवश्यक एलोवेरा जेल के इष्टतम प्रतिशत के साथ फॉरएवर लिविंग प्रदान किया है , जो सांस को ताजा तथा दांतों को सफ़ेद रखता है। 

 
स्टैबलाईज एलो वेरा जेल और बी प्रोपोलिस का संयोजन मसूड़ों और मुंह के लिनिंग को सूखता है, और ब्रशिंग बहुत दर्दनाक होने पर सीधे लागू किया जा सकता है।

पढ़े- सुन्दरता का राज फॉरएवर बी- प्रोपोलिस क्रीम  

4. शाकाहारी टूथजेल


लगभग सभी टूथपेस्ट ब्रांडो में ग्लिसरीन तथा हड्डियों के पाउडर आम घटक है . यद्यपि ग्लिसरीन पौधों से प्राप्त किया जा सकता है, लेकिन जानवरों की हड्डियों से निकाली गई वसा से प्राप्त करना सस्ता है

फॉरएवर ब्राइट टूथजेल में कोई पशु उत्पाद नहीं होता है और इसलिए शाकाहारियों और पशु प्रेमियों के लिए सुरक्षित होता है। फॉरएवर लिविंग प्रोडक्ट के पास लीपिंग बनी लोगो (सर्टिफिकेशन) है जिसका अर्थ है कि वे पशु-अनुकूल हैं।
इसमें मुख्य रूप से एलोवेरा, बी प्रोपोलिस तथा पुदीना प्राकृतिक रूप से मिला होता है.

 पढ़े - फाइबर एक फायदे अनेक

5. बहुउद्देशीय टूथजेल


फॉरएवर लिविंग ब्राइट टूथजेल के सभी प्राकृतिक घटक होने के कारण इसे दांतों के अलावे शरीर के 20 से भी अधिक समस्याओं में बिना किसी नुकसान के उपयोग किया जाता है. इसे आप फर्स्ट ऐड बॉक्स में रखा जाता है, और इसे घर का मिनी डॉक्टर के रूप में जाना जाता है. जैसे जले - कटे पर लगाये, कीड़े - मकोड़े, हड्डा , बिच्छू के काटने पर लगाये इत्यादि . 

नोट: यहाँ दिए गए कथनों का एफ डी ए द्वारा मुल्यांकन नहीं किया गया है. यहाँ दिए गए उत्पादन किसी भी विशिष्ट बिमारी के निदान, उपचार, रोकथाम या ईलाज के लिए नहीं है बल्कि ये सम्पूर्ण शरीर को स्वस्थ्य बनाने व रखने में सहयोग करता है.
ये भी पढ़े

मंगलवार, 6 नवंबर 2018

आंतरिक सोच की शक्ति - Power of Internal Thought


एक व्यक्ति अपने पुरे परिवार के साथ शहर से बहुत दूर एक छोटे गाँव में रहता था. उसके घर में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं थी. सभी परिवार के सदस्य खुशी से रहते थे. लेकिन उसके दिमाग में हमेशा यही बात सोचते रहता था कि काश हमलोग भी शहरों में रहते तो वहां सभी सुख सुविधाए उपलब्ध है. उसे लगता था कि शहर की जिन्दगी अच्छी है. यानि की शहर की चकाचौंध उसके दिमाग में घूमते रहता था . कभी उसने अपने गाँव के रहन- सहन, वातावरण, शुद्धता तथा ताजगी के सकरात्मक नजरिये से नहीं देखता था.

एक दिन की बात है, उसके घर शहर में रहने वाला एक मित्र आया. वह जमीन खरीद – बिक्री का काम करता था. उसे देखते ही उसके दिमाग में फिर शहर में रहने की बात याद आयी, तो वो अपने दोस्त से अपने बात बतायी कि “दोस्त , मै भी शहर में रहना चाहता हूँ. इस गाँव में रहना मुझे पसंद नहीं है.” दोस्त ने कहा - “ ठीक है तुम मेरे साथ रह सकते हो”.
व्यक्ति ने समझाते हुए कहा कि “ मै चाहता हूँ कि अपने गाँव का घर – जमीन बेच दू तथा शहर में घर लेकर वही रहने लगु.” उसके दोस्त ने घर को देखा और कहा – “तुम्हारा घर इतना सुन्दर है. फिर तुम इसे क्यों बेचना चाहते हो. अगर तुम्हे पैसे की जरूरत हो तो हमसे ले लो. या कुछ दिन शहर में रहना चाहते हो तो हमारे पास रह कर देख लो कि शहर में रहना का क्या फायदा या नुकसान है”.
व्यक्ति ने पुनः समझाते हुए कहा कि “मेरा घर शहर से बहुत दूर है. यहाँ की सड़के शहर की तरह पक्की नहीं है. यहाँ शहर जैसे बड़े-बड़े मॉल व होटले नहीं है. और भी बहुत-सी ऐसी चीजे जो शहर में है लेकिन हमारे गाँव में नहीं है. यहाँ बरसात में भी बहुत किचकिच होता है”. उसके दोस्त ने कहा – “ठीक है, तूने शहर जाने का सोच ही लिया है. तो मै जल्दी ही तुम्हारे इस घर को बिकवा दूंगा.” दोस्त ने उसके घर तथा आसपास के कुछ तस्वीर अपने मोबाइल खीच लिया और चल दिया.
व्यक्ति ने अगले ही दिन अख़बार में एक घर का विज्ञापन देखा. विज्ञापन में लिखा था-“ शहर की भीड़-भाड से दूर , हरियाली से भरा हुआ, स्वच्छ वातावरण , ताजी हवा युक्त एक सुन्दर घर में बसाये अपने सपनो का घर. घर खरीदने के लिए निचे दिए नंबर पर वहाट्सअप करे या दिये गए वेबसाइट पर लॉग इन करे. जब उसने व्हाट्सअप किया तो रिप्लाई में उसके घर का मनोहक तस्वीर आया, जिसे देखकर वो हैरान रह गया. क्योकि ये विज्ञापन उसी के घर का था. लेकिन वो कभी इस नजरिये से अपने घर को देखा ही नहीं था. यह जानकर वह खुशी से झूम उठा. उसने अपन दोस्त को फोन लगाया और कहा – मैं तो पहले से ही अपने पसंद की घर में रहा रहा हूँ . इसलिए तुम मेरा घर किसी को मत बेचना. यही है मेरे सपनो का गाँव और यही है मेरे सपनो का घर.
दोस्तों, इस Motivational Story से हमें यह सिख मिलता है कि ज्यादातर लोगो को अपने जीवन से शिकायत होती है. वे सोचते है कि उनके जीवन दुखो से भरा है . ऐसे लोगो को दुसरे लोगो की जिंदगी ही बहुत ही अच्छी लगती है. हमारे जीवन में भी बहुत ऐसी सकरात्मक व विशेष पहलू है, जिसे हम कभी सकारात्मक रूप से सोचते नहीं है. आप सभी अपने जीवन के सकरात्मक पहलू पर विचार करे तथा उसे और बेहतर बनाने की प्रयास करना चाहिए.
दोस्तों, ये कहानी कैसी लगी कमेंट कर जरुर बताये. धन्यवाद .